झामुमो ने पीएम मोदी से 9 मांगे ”अपनी विदेश यात्राएं एक वर्ष तक स्थगित करें”

0
Supriyo Bhattacharya

झामुमो केंद्रीय महासचिव व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा देश को तीसरी अर्थव्यवस्था बतानेवाले, हैदराबाद में अपना पोल खुद ही खोल दिये,सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इसी पर जब हमलोग ये चीजें बार-बार कहते थे, तब धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर बड़ी-बड़ी डींगे हांककर ये चुनाव जीतते थे। 2024 में उन्होंने कहा था कि इंडिया गठबंधन का सरकार आयेगा तो घर से सोना निकाल दिया जायेगा और अब खुद कह रहे है कि एक साल तक सोना मत खरीदो। हैदराबाद में जब वो ये बातें कह रहे थे कि डीजल-पेट्रोल का खपत कम करो, सोना मत खरीदो, खाने में तेल का उपयोग कम करो, देश में रासायनिक खाद नहीं है।सुप्रिया भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा “राष्ट्र प्रथम” की बात करती है, तो झामुमो भी राष्ट्रहित में सोचता है। इसी वजह से झामुमो ने सरकार के सामने नौ सुझाव रखे हैं और उम्मीद जताई है कि केंद्र इन पर गंभीरता से विचार करेगा।

झामुमो की नौ मांग:

  1. आप अपनी विदेश यात्राएं एक वर्ष तक स्थगित करें, विशेष परिस्थितियों को छोड़कर।
  2. आप अपनी रोड शो और भाजपा रैलियां एक वर्ष तक बंद करें।
  3. कारपोरेट मित्रों का ऋण माफ करना बंद करें।
  4. मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के काफिलों पर एक वर्ष रोक लगाएं।
  5. जल, जंगल और जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधन कारपोरेट घरानों को देना बंद करें।
  6. मध्यम और लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर देशी उत्पादों को प्रोत्साहित करें।
  7. विदेशी खाद्य भंडारण खत्म कर कृषि उत्पादों पर MSP लागू करें।
  8. सोना खरीदने पर रोक जैसी बात कर स्त्रीधन पर असर डालना बंद करें।
  9. लॉकडाउन जैसी स्थिति थोपकर रोजगार और शिक्षा बाधित करना बंद करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here