गिरिडीह:ट्रक ने 7 गाड़ियों को मा*री टक्कर,5 मौ*त,20 घा*यल,राज्यपाल ने जताया शोक

0
Governor Santosh Gangwar

गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत इसरी बाजार में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई, जहां एक अनियंत्रित ट्रेलर ने 7 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में लगभग 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बीस से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने शोक व्यक्त किया ”गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार में हुए भीषण सड़क हादसे में कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”

घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। वे स्वयं घटनास्थल पहुंचे, स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को बिना लापरवाही सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने स्थानीय लोगों से जानकारी लेकर दुर्घटना की जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

दुर्घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत क्रेन एवं एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उपायुक्त श्री रामनिवास यादव के निर्देश पर विभिन्न प्रखंडों के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। गंभीर घायलों के बेहतर इलाज हेतु धनबाद के अस्पतालों से समन्वय किया गया। उपायुक्त ने डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए दुर्घटना की जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here