गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है “हमने गेनीबेन ठाकोर की साड़ी के पल्लू में बंधी पंचायत सीटें खींच ली”। इस बयान को लेकर राहुल गाँधी ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं, उन्हे महिला विरोधी बताया है। राहुल गाँधी ने कहा,” गुजरात के भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस की हमारी महिला सांसद गेनीबेन ठाकोर जी पर अभद्र टिप्पणी की है।“नारी वंदन” का मुखौटा उतर गया।यह सिर्फ़ शर्मनाक नहीं – यह BJP की मनुवादी, महिला-विरोधी विचारधारा का असली चेहरा है।ये है BJP का “नारी वंदन”? ये करेंगे महिलाओं का सशक्तिकरण?ये देंगे अधिकार?
राहुल गाँधी ने एक्स पर आगे लिखा
,सत्ता को चुनौती देने वाली महिलाएं इन्हें बर्दाश्त नहीं – एक ही पल में इनकी विकृत मानसिकता सामने आ जाती है।और प्रधानमंत्री तो, कांग्रेस की महिला सांसदों के सवालों से घबराकर, संसद छोड़कर पहले ही भाग चुके हैं।मोदी जी ख़ुद कहते हैं, “नारी सब भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती।” – मगर BJP खुद ये भूल गई।महिला-विरोधी BJP ये याद रखे – गुजरात के साथ पूरे हिंदुस्तान की महिलाएं हर अपमान का मुंहतोड़ जवाब देंगी।




