रांची : जनगणना के प्रथम चरण (01 से 15 मई) की शुरुआत हो चुकी है। यह सभी के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिससे देश की योजनाओं और विकास की दिशा तय होनी है। आज सांसद संजय सेठ ने अपने आवास पर जनगणना अधिकारियों के समक्ष अपनी और अपने परिवार सभी जानकारियां दर्ज कर दी हैं। साथ ही सभी से अपील की है कि वे भी समय निकालकर अपनी जानकारी अवश्य भरें और इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनें। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाएं। मोबाइल में आए OTP के माध्यम से लॉगिन कर, सारी जानकारियां दर्ज करें। संजय सेठ ने जानकारी देते हुए कहा है कि खुद से जनगणना फॉर्म भरने का लाभ यह होगा कि आप अपनी पूरी जानकारी उपलब्ध करा सकेंगे। यदि आप स्व-गणना में शामिल नहीं हो पाते हैं तो संबंधित प्रगणक अधिकारी आपके घर आकर भी आपको इस राष्ट्रीय अभियान में शामिल करेंगें। मैं देश के हर नागरिक से आह्वान करता हूँ कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें।




