रांची:झारखंड सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वे हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार से लौटे थे। सोमवार को मेदिनीनगर पहुंचने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।शाम को वे पलामू से रांची लौट आए, लेकिन रात में उनकी हालत और खराब हो गई। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में लू (हीट स्ट्रोक) लगने की आशंका जताई है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची स्थित सेंटेविटा अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने राधाकृष्ण किशोर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।




