गढ़वा: जीप ने मारी झामुमो विधायक की गाड़ी को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे अनंत प्रताप

0
MLA Anant Pratap Deo

गढ़वा जिले के भवनाथपुर से विधायक अनंत प्रताप देव एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. विधायक अनंत प्रताप देव शनिवार दोपहर श्री बंशीधर नगर में हुए हालिया गोलीकांड में घायल उमेश मेहता का हालचाल जानने गढ़वा जा रहे थे. इसी दौरान सीरियाटोंगर के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कमांडर जीप ने अचानक स्कॉर्ट गाड़ी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गया। एयरबैग समय पर खुलने के कारण विधायक अनंत प्रताप देव को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here