रांची के JSCA को मिला दो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी का मौका

0
JSCA

रांची के JSCA को दो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी का मौका मिला है. जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आगामी कार्यक्रम के तहत दो बड़े मुकाबले राज्य में आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जाएगा, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण होगा. इसके अलावा, 19 फरवरी से 23 फरवरी 2027 तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट मैच का आयोजन भी जेएससीए स्टेडियम में किया जाएगा. इन मुकाबलों के आयोजन से राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ खेल प्रेमियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच देखने का अवसर मिलेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here