रांची : पश्चिम एशिया में ईरान-इजराइल तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट की खाड़ी में फंसे जहाज ‘अवाना’ पर तैनात मर्चेंट नेवी के अनुभवी 47 वर्षीय शिप कैप्टन राकेश रंजन सिंह का निधन हो गया. उनकी मौत हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही जा रही है. वे रांची निवासी थे,कैप्टन राकेश रंजन सिंह का परिवार रांची के अरगोड़ा स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट में रहता है.वे मूल रूप से बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत बिहारशरीफ के निवासी थे. बताया जा रहा है कि छुट्टी के बाद कैप्टन राकेश रंजन सिंह ने शिप ‘अवाना’ को ज्वाइन किया था, 2 फरवरी को रांची से दुबई के लिए रवाना हुए थे. जहाज तेल लेने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य गया था. तेल लोड करने के बाद 1 मार्च को जहाज भारत के लिए रवाना हुआ. लेकिन क्षेत्र में बढ़े तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण जहाज को समुद्र में ही रोक दिया गया.जहाज पर कैप्टन राकेश रंजन सिंह के अलावा लगभग 35 अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद हैं. लंबे समय तक समुद्र में फंसे रहने और तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच 18 मार्च को अचानक कैप्टन राकेश सिंह की तबीयत बिगड़ गई.उन्हें बोट के माध्यम से शिप से दुबई के तट तक लाया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई.फिलहाल दुबई के शेख राशिद अस्पताल के मॉर्चरी से उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया जारी है.




