मध्य प्रदेश: केबीसी (KBC) की पूर्व विजेता और मध्य प्रदेश की तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका,उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है.17-18 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने श्योपुर के बहुचर्चित बाढ़ राहत घोटाले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है.यह मामला साल 2021 में श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील में आई भीषण बाढ़ के दौरान राहत राशि के वितरण में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। आरोप है कि करीब 127 फर्जी बैंक खातों में करोड़ों रुपये की राहत राशि ट्रांसफर की गई थी।बड़ौदा थाना पुलिस ने इस मामले में अमिता सिंह तोमर सहित 28 पटवारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी (IPC की धारा 409, 420, 467, 468, 120-B) के तहत मामला दर्ज किया है।अमिता सिंह तोमर ने साल 2011 में केबीसी सीजन-5 में 50 लाख रुपये जीते थे, जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में रही थीं।




