हजारीबाग: विश्व प्रसिद्ध हजारीबाग रामनवमी को लेकर झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा हजारीबाग पहुंची.डीजीपी तदाशा मिश्रा ने एसपी, डीआईजी और अन्य अधिकारियों के साथ जुलूस मार्ग, सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण किया.यह पहली बार है कि किसी डीजीपी ने हजारीबाग पहुंचकर रामनवमी रूट का वेरिफिकेशन किया हो.जुलूस रूट का किया बारीकी से निरीक्षण, बड़े अखाड़ा सहित सभी मुख्य स्थानों की व्यवस्था का जायजा लिया गया. प्रशासन को जामा मस्जिद रोड से रामनवमी जुलूस पास कराना सबसे बड़ी चुनौती होती है. डीजीपी ने इस दौरान जामा मस्जिद रोड में सुरक्षा को लेकर कुछ अन्य निर्देश भी निर्गत किए हैं.हजारीबाग में रामनवमी को लेकर समीक्षा बैठक भी की गई.DGP ने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने और आपसी सहयोग करने की अपील की है.
डीसी शशि प्रकाश सिंह ने बताया जिले में आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन हेतु जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और विधि-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है।इसी क्रम में आज राज्य की डीजीपी श्रीमती तदाशा मिश्रा ने हजारीबाग का दौरा कर उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा, जुलूस मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने शहर में प्रस्तावित रामनवमी जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने भीड़ व यातायात प्रबंधन, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी तथा समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। डीसी ने कहा आप सभी नागरिकों से अपील है कि प्रशासन के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें।




