झारखंड निकाय चुनाव : शाम 5:00 बजे तक 61 प्रतिशत से अधिक वोट वोटिंग

0

झारखण्ड : शाम 5:00 बजे तक 61 प्रतिशत से अधिक वोट वोटिंग के साथ झारखंड में 48 नगर निकायों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है.आयोग के मुताबिक सबसे अधिक सरायकेला नगर पंचायत के लिए 75.35% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि रांची में नगर निगम के लिए सबसे कम 43.28% मतदाताओं ने वोट किया। बता दें कि राज्यभर के 43.43 लाख मतदाता 6,124 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला कर रहे हैं. 1,042 वार्डों में हो रहे इस चुनाव के लिए 4,307 मतदान केंद्र बनाए गए. रांची नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद के लिए 11 प्रत्याशी और पार्षद पद के लिए 364 उम्मीदवार मैदान में हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here