Ranchi: गुरूवार, 19 फरवरी 2026 यानी कल से भारत में पहला रोजा रखा जाएगा। बुधवार शाम को भारत में चांद नजर आया। मंत्री इरफ़ान अंसारी ने एक्स पर मुबारकबाद दीं ”कल से माह-ए-रमज़ान का मुक़द्दस आग़ाज़ होने जा रहा है।यह बरकतों, रहमतों और मग़फ़िरत का महीना है — जिसमें हम एक माह तक रोज़ा रखकर अपने मुल्क, अपने सूबे और अपने अहल-ए-ख़ाना की सलामती व ख़ुशहाली के लिए दुआ करते हैं।रोज़ा सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि सब्र, तक़्वा और ख़ुद की इस्लाह का पैग़ाम है। तरावीह की नमाज़ अदा कर हम अपने गुनाहों की माफ़ी के लिए अल्लाह तआला से इल्तिज़ा करते हैं। कहा जाता है कि इस पाक महीने में जो दुआ दिल की गहराइयों से की जाए, वह बारगाह-ए-इलाही में क़ुबूल होती है।यह महीना इम्तेहान का भी है — लेकिन साथ ही रहमतों का दरिया भी है। इसमें ज़्यादा से ज़्यादा ख़ैरात, ज़कात और तआवुन कर ज़रूरतमंदों की मदद की जाती है, ताकि समाज में मोहब्बत और हमदर्दी क़ायम रहे।आप सबको दिल की गहराइयों से माह-ए-रमज़ान की ढेरों मुबारकबाद।अल्लाह तआला हम सबकी इबादतों और दुआओं को क़ुबूल फ़रमाए।”




