रांची : मुख्यमंत्री Hemant Soren से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने औपचारिक मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक यादगार तस्वीर सप्रेम भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह तस्वीर उस वक्त की है.जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी और वे एक ही कार्यकाल में एक साथ सांसद थे। मुख्यमंत्री ने इस अति विशिष्ट तस्वीर भेंट करने के लिए श्री वाघेला का आभार जताया।




