पंजाब: अस्पताल को बम से उड़ाने की चेतावनी ”सीएम को विषैला रेडियोधर्मी पदार्थ से संक्रमित कर दिया गया है”

0
Minister Bhagwant Mann

मोहाली (पंजाब): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस समय मोहाली के Fortis Hospital, Mohali में भर्ती हैं, जहां उन्हें इलाज चल रहा है।अधिकारियों को एक धमकी भरा ई-मेल मिला जिसमें अस्पताल को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई। इस धमकी में यह भी दावा किया गया कि भगवंत मान के भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने मुख्यमंत्री को पोलोनियम नामक दुर्लभ और विषैला रेडियोधर्मी पदार्थ से संक्रमित कर दिया है और अगर वे बच गए तो उनका “हाल बेअंत सिंह जैसा” किया जाएगा — इसी तरह का हमला 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह पर हुआ था।पंजाब पुलिस, सुरक्षा एजेंसियाँ व बम निरोधक दस्ते पूरे अस्पताल परिसर और स्कूलों में हाई एलर्ट पर हैं।अस्पताल और उसके आसपास पुलिस ने क्षेत्र को घेर लिया है, और बम निरोधक दस्तों के साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।साथ ही मोहाली के करीब 16 स्कूलों को भी धमकी के बाद अस्थायी रूप से बंद करवा दिया गया है और विद्यार्थियों को घर भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here