हाथियों के ह*मलों पर सीएम ने जारी किए निर्देश,12 दिनों के अंदर मुआवजा का निर्देश

0
hemant soren

रांची:सीएम हेमंत सोरेन ने आज वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर राज्य में हाथियों के हमलों से जान-माल की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हाथी हमलों से प्रभावित परिवारों को 12 दिनों के भीतर मुआवजा प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राहत प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके अलावा, पिछले 5 वर्षों में हुई कैजुअल्टी और मुआवजा वितरण से संबंधित विस्तृत डेटा शीघ्र सरकार को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया, ताकि भविष्य की कार्ययोजना ठोस आंकड़ों के आधार पर तैयार की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here