रांची: रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 16 फरवरी को आयोजित होने वाले ‘मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2026’ के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को टूर्नामेंट की रूपरेखा, प्रतिभागी दलों और कार्यक्रम के सामाजिक–सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी। मीडिया समुदाय एवं खेल प्रेमियों के बीच यह आयोजन अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है, जिसे सफल एवं यादगार बनाने में प्रेस क्लब सक्रिय भूमिका निभा रहा है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेस क्लब के सदस्यों को इस प्रकार के आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि खेल एवं सामाजिक कार्यक्रमों से सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन की कामना करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पर सकारात्मक विचार व्यक्त किए।




