तेजप्रताप यादव ने बढाया मदद का हाथ,राजपाल यादव को 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान

0
rajpal yadav


बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में 6 महीने की सजा काटेंगे। मामला वर्ष 2010 का है, जब उन्होंने फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था।अदालत के आदेश और ब्याज/जुर्माने के बाद बकाया राशि समय के साथ बढ़कर लगभग ₹9 करोड़ हो गई है, और इसी बकाया राशि के न चुकने पर उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। भुगतान के लिए दिए गए 7 चेक बाउंस होने पर अदालत ने 2018 में 6 महीने की सजा सुनाई थी।हालांकि, अभिनेता को हाईकोर्ट से कई बार अस्थायी राहत मिली और सजा पर रोक लगती रही। अदालत के अनुसार, राजपाल यादव ने बार-बार भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। इसी वजह से फरवरी 2026 में हाईकोर्ट ने अंतिम राहत देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।

जब दोस्त ने भी छोड़ दिया साथ जनशक्ति जनता दल राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने बढाया मदद का हाथ.तेजप्रताप यादव ने एक्स पर लिखा ”मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई।इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूँ।”

इससे पहले सोनू सूद भी राजपाल यादव की मदद करने को लेकर चर्चा में हैं.सोनू सूद ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘राजपाल यादव एक बेहद टैलेंटेड एक्टर हैं, जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक यादगार परफॉर्मेंस दी हैं। कभी-कभी जिंदगी मुश्किल हो जाती है, टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए कि टाइमिंग बहुत खराब हो सकती है। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे। मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और साथ काम करने वालों एक साथ खड़े होने का पल है। एक छोटा सा साइनिंग अमाउंट, जिसे भविष्य के काम के साथ एडजस्ट किया जा सकता है, यह चैरिटी नहीं बल्कि इज्जत है।’



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here