कोडरमा के लोकाई मैदान में झामुमो की भव्य रैली में शालिनी गुप्ता ने थामा झामुमो का दामन। उनके झामुमो में शामिल होने से पार्टी को कोडरमा में अपना जनाधार और मज़बूत करने में बड़ी मदद मिल सकती है। विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहने वाली शालिनी गुप्ता के आने से क्षेत्रीय राजनीति में पार्टी की पकड़ मजबूत होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन की मौजूदगी रही।




