झारखण्ड : मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के खेतों में हरियाली और किसानों को समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ आज अपने आवासीय कार्यालय परिसर में लगभग 8 करोड़ की लागत से 10 लघु सिंचाई परियोजनाओं का मंत्री हफिजुल हसन ने विधिवत शिलान्यास किया।मंत्री हफिजुल हसन ने बताया, ”इन योजनाओं में 8 श्रृंखलाबद्ध चेक डैम एवं 2 सिंचाई बांध योजनाओं का जीर्णोद्धार शामिल है, जिससे करीब 380 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी और किसान खरीफ व रबी दोनों फसलें उगा सकेंगे।जल संसाधन विभाग की बुढ़ैई, कृष्णा सागर एवं पुनासी फेज टू परियोजनाओं का भी शीघ्र शिलान्यास किया जाएगा। किसानों के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा लघु सिंचाई के तहत कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम लगातार किया जा रहा है, ताकि किसानों को खेती और सिंचाई के लिए पानी की समस्या न हो। विकास के लिए हर संभव काम जारी है।जल, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार—इन सभी के समन्वय से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।मधुपुर के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हूँ।”




