सीएम के निर्देश पर अंश और अंशिका के परिवार को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरु

0
ranchi dc

रांची:झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा से 2 जनवरी से लापता अंश और अंशिका को रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर के अहमदनगर के एक किराए के मकान से पुलिस ने बरामद कर लिया है.अंश और अंशिका को पुलिस ने माता-पिता को सौंप दिया है.जिसके बाद सीएम ने डीसी मंजूनाथ भजंत्री को निर्देश देते हुए लिखा “एक मां और परिवार ही इस पल की असीमित खुशी महसूस कर सकता है@JharkhandPolice की टीम को इस शानदार सफलता के लिए पुनः हार्दिक बधाई।@DC_Ranchi कृपया अंश और अंशिका के परिवार को सभी जरूरी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए भी सूचित करें।”

रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सीएम को सूचित किया “माननीय महोदय अंश और अंशिका के परिवार को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई हैं, इसके लिए सम्बंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here