पूर्वी सिंहभूम: जिले के डीसी ने मुख्यमंत्री, झारखण्ड से शिष्टाचार भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने हेतु सादर आमंत्रित किया।साहित्य, कला एवं जनजातीय विरासत के संरक्षण की दिशा में प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 का आयोजन 9–11 जनवरी को गोपाल मैदान में किया जाएगा। एसडीओ, धालभूम ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी साझा की एवं जिलेवासियों से उत्सव में बड़ी संख्या में सहभागिता की अपील की है।




