हजारीबाग:जेपी कारा से उम्रकैद की सजा काट रहे 3 कैदी फरार

0
Loknayak Jayaprakash Narayan Central Jail

हजारीबाग / धनबाद : झारखंड की सबसे सुरक्षित जेल मानी जाने वाली हजारीबाग की लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (जेपी कारा) से तीन उम्रकैद सजायाफ्ता कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस जेल से फरार तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी हैं।मंगलवार रात नियमित गिनती के दौरान कैदियों को बैरक से बाहर निकाला गया था। इसी बीच तीनों कैदी अचानक गायब हो गए। ‘जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता’ वाली जेपी कारा को पांच लेयर वाली सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और हर द्वार पर सशस्त्र जवान तैनाती के कारण किला माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here