गोवा नाईट क्लब सिलेंडर हादसे में मारे गए झारखंड के प्रवासी मजदूरों के शव वापस लाए गए, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने जताया दु:ख

0
Bandhu Tirkey

गोवा नाइटक्लब आग: उत्तरी गोवा में बीती रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर फटने से झारखण्ड के 3 प्रवासी मजदूर समेत 25 लोगों के मौत के बाद उन्हें झारखंड लाया गया। मृतकों में रांची के लापुंग स्थित फतेहपुर निवासी के प्रदीप महतो 24 वर्ष और विनोद महतो 22 वर्ष (दोनों सगा भाई) एवं खूंटी के कर्रा स्थित गोविंदपुर निवासी मोहित मुंडा शामिल है. तीनों वहां 8 महीने से कुक का काम कर रहे थे. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, जिन्होंने शवों को वापस लाने के लिए गोवा सरकार के साथ बातचीत किया, ने कहा कि तीनों मजदूर उनके मांडर निर्वाचन क्षेत्र के थे।

बंधु तिर्की ने कहा कि गोवा के नाइट क्लब में गैस सिलेंडर फटने से कई लोगों की मौत की दुखद सूचना मिली है . इस दर्दनाक घटना में अपनी जान गंवाने वालों में झारखंड के भी लोग शामिल है. जानकारी के अनुसार रांची जिले के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी दो सगे भाई प्रदीप महतो और विनोद महतो को इस घटना में अपनी जान गंवानी पड़ी . खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड स्थित गोविंदपुर निवासी मोहित मुंडा की भी मौत की सूचना है . सभी मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ . ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें . इस दुख की बेला हम सभी पीड़ित परिवार के साथ है। और आज सुबह रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here