गांडेय:DC रामनिवास यादव ने नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण

0
giridih dc

गिरिडीह : उपायुक्त (DC) रामनिवास यादव ने आज नवोदय विद्यालय, गांडेय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय की व्यवस्था, शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन किया। विद्यालय में शिक्षा का स्तर कैसा है, और छात्र क्या सीख रहे हैं समेत विभिन्न बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा शैक्षणिक गतिविधियां, पेयजल, शौचालय, आधारभूत संरचना, किचेन शेड, बच्चों को मिल रही भोजन की गुणवत्ता आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों की साफ-सफाई तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here