झारखण्ड : भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी आए दिन कोई न कोई बात को लेकर हेमंत सरकार को घेरते रहते.एक बार फिर मरांडी ने एक्स पर हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा ”हेमंत सोरेन जी के राज में ईमानदारी की सज़ा मौत है!अधिकतर सरकारी अफ़सरों को इन्होंने रिश्वतखोरी और तानाशाही का रास्ता दिखा दिया है, लेकिन जो ईमानदार बचे हैं, वे अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने को मजबूर हैं।गढ़वा जिले के उँटारी रोड में बीडीओ श्रवण कुमार अवैध बालू खनन की जाँच करने गए, तो खनन माफियाओं द्वारा उन्हें ही ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई, जिसमें बीडीओ और उनकी टीम बाल-बाल बची।सूचित करने के काफी समय बाद पुलिस घटनास्थल पर तो पहुंची लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई करने से ही इनकार कर दिया।Hemant Soren जी, अब बीडीओ श्रवण कुमार की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी कौन लेगा? पुलिस, जब माफिया और गुंडों का साथ देगी तो आमजन की सुरक्षा कौन करेगा? जब सरकार के अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता आपसे सुरक्षा की क्या उम्मीद रखे?पैसे की भूख ने इस सरकार की संवेदनाएं और पुलिस के कर्तव्यबोध का गला घोंट दिया है।”




