मंत्री इरफान अंसारी ने किया 40 हज़ार साड़ियों और सूट और 4 हजार बूढ़े एवं बुजुर्गों को धोती का वितरण

0
irfan ansari

जामताड़ा: दुर्गा पूजा का पावन अवसर सोमवार को जामताड़ा के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। यहां के विधायक एवं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आवास पर हजारों महिलाओं की खचाखच भीड़ उमड़ी।हर साल की भांति इस वर्ष भी मंत्री जी ने परंपरा निभाते हुए लगभग 40 हज़ार साड़ियों और सूट और 4 हजार बूढ़े एवं बुजुर्गों को धोती का वितरण किया। इतना ही नहीं, महिलाओं को दुर्गा पूजा के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया।इस ऐतिहासिक परंपरा की शुरुआत मंत्री जी के पिता, फुरकान अंसारी साहब ने लगभग 25 वर्ष पूर्व की थी। आज भी डॉ. इरफान अंसारी उसी परंपरा को पूरे समर्पण और जोश के साथ निभा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here