रांची : पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची के दलादली की ओर से दो पिकअप वाहन तेज गति से खरसीदाग की ओर आ रहे हैंl जिसके बाद रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित गोवंशीय मांस की बड़ी खेप से लदे 2 पिकअप वाहनों से जब्त, 4 लोगों को गिरफ्तार किया हैl जब्त मांस पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था. पुलिस ने इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है.
गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मी का नाम एवं पता:
1.शमशेर आलम गाजी (वाहन मालिक-सह-चालक) पिता स्व० गफुर नाजी, पता-दक्षिण पश्चिम खटरा पो० आमता, थाना-हरोवा, जिला-उत्तर चौबीस परगना (प० बगाल)
2.एनामुल हक, पिता आबूल बसर मंडल, पता-मलातिपुर, उत्तर पाडा पो०-बैता थाना-वसीरहाटा, जिला-उतर चौबिस परगना (प० बगाल)
3.सटू विश्वास (चालक) पिता-रीफिकुल विश्वास, पता केन्दुआ पोता, थाना-बसीकाट जिला-उत्तर चौबीस परगना (प० बंगाल)
4.राजू गाजी, पिता-मोजिवर गाजी, पता-भवानीपुर थाना बसीरहाट जिला-उत्तर बीबीस परगना (प०) बंगाल)




