रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से महानगर दुर्गा पूजा समिति, जिला दुर्गा पूजा समिति एवं श्री महावीर मंडल रांची के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। सीएम सोरेन ने निर्देश जारी किए दुर्गोत्सव के विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं पूजा आयोजन समिति के सदस्य बैठक कर बेहतर समन्वय बनाते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराना सुनिश्चित करें।




