झारखंड आंदोलनकारी फनीभूषण महतो का निधन, विधायक सविता महतो ने उनकी पत्नी को सौंपी सहायता राशि

0
MLA Savita Mahato

झारखण्ड : नीमडीह प्रखंड के घुटीयाडीह में झारखंड आंदोलनकारी फनीभूषण महतो का इलाज के दौरान अकास्मिक निधन हो गया था उनकी पत्नी चंचला देवी से मिलकर ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने राज्य सरकार की ओर से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि उनको सौंपीं। विधायक सविता महतो ने बताया दिवंगत फणिभूषण महतो ने झारखंड आंदोलन की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। शहीद निर्मल महतो के साथ अलग राज्य की लड़ाई को लेकर सक्रिय रूप से आंदोलन किया था। झारखंड आंदोलन के दौरान कई बार जेल भी जा चुके थे।हमारा यह प्रयास उनके परिवार के सुखद भविष्य और सम्मान की दिशा में एक कदम है। देश और समाज के लिए अपने प्राण अर्पित करने वाले हर संघर्षकर्ता का सम्मान और सहायता करना हमारा कर्तव्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here