रांची : सरकारी स्कूल के कैंपस में शख्स ने किया हंगामा ”तुम रे भगवा च’ड्डी पहन के आती है”

0
marandi

रांची के पिठौरिया स्थित सरकारी स्कूल परिसर में जहां छोटी छोटी बच्चियां खड़ी हैं, एक शख्स कहता है ”तुम रे भगवा चड्डी पहन के आती है…का समझी रे…”. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर जताई कड़ी आपत्ति , लिखा ”यह घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।रांची के पिठौरिया स्थित सरकारी स्कूल परिसर में महिला के पहनावे पर की गई अभद्र टिप्पणी हमारे सामाजिक मूल्यों और संस्कृति पर कलंक है।यह झारखंड है, तालिबान नहीं। विद्यालय परिसर और बच्चियों के बीच सुरक्षित माहौल बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।@ranchipolice आरोपी पर तुरंत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की शर्मनाक हरकत करने का साहस न कर सके।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here