राजधानी रांची में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार ने तीन बड़े फ्लाइओवर परियोजनाओं की योजना तैयार की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांके रोड स्थित अपने आवास पर पथ निर्माण विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रांची में प्रस्तावित तीन फ्लाईओवर हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय, अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ एवं करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण परियोजना से संबंधित प्रजेंटेशन की सीएम ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बननेवाले फ्लाइओवर को रातू रोड फ्लाइओवर से जोड़ा जाये, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिले और ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो.




