91 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) को मिला नियुक्ति पत्र

0
irfan ansari

रांची। झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अन्सारी ने मंगलवार को नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान सभागार में आयोजित भव्य समारोह में 91 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर मंत्री ने कहा की “आप सबको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन डरना मत… हम नौकरी दिए हैं तो आपकी हिफाज़त भी करेंगे।”

उन्होंने कहा कि पदभार संभालने के बाद से लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का काम हो रहा है। पिछले 25 वर्षों में जो सुधार नहीं हो पाया, उसे अब तेज़ी से पूरा किया जा रहा है।

बोकारो दौरे का ज़िक्र करते हुए मंत्री ने कहा –
“लोगों ने मुझे बताया कि अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन नहीं होने से कितनी आर्थिक और मानसिक पीड़ा उठानी पड़ती है। यह बात मुझे दिल पर लगी। मैंने तुरंत फ़ैसला किया – अब सभी जिलों के सदर अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी।”

डॉ. अन्सारी ने अपने संबोधन में जोश और जज़्बे के साथ कहा की “मैं जो कहता हूँ, वो करके दिखाता हूँ। यहाँ की स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने के लिए सख़्त फ़ैसले लेने पड़ेंगे। कुछ लोग इसका विरोध करेंगे, अफवाह फैलाएँगे।

उन्होंने शायरी सुनाकर माहौल गूंजा दिया –
“यहाँ मज़बूत से मज़बूत लोहा टूट जाता है,
कई झूठे इकट्ठा हों तो सच्चा टूट जाता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here