रघुबर दास ने आज जमशेदपुर में प्रेस वार्ता में कहा GST की दरों का सरलीकरण करके आदरणीय प्रधानमंत्री narendra modi जी ने देश के गरीब और मध्यम वर्ग को दशहरा, दीपावली और छठ का बेहतरीन उपहार दिया है।झारखंड जैसे गरीब राज्य को इसका सबसे अधिक फायदा होगा। वर्ष 2017 के पहले तक देश में विभिन्न तरह के कर लगते थे। उन सब को एक सूत्र में पिरोकर जीएसटी लागू किया। अब उसका सरलीकरण कर देश के विकास को एक नई गति प्रदान की है।झारखंड की लगभग 4 करोड़ जनता माननीय मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती सीता रमण जी का हृदय से आभार प्रकट करती है। यह निर्णय भारत की तेजी से बढ़ाती अर्थव्यवस्था को और गति देगा।




