निशा भगत को जयराम महतो ने अपनी पार्टी से निकाला

0
jairam mahto

झारखंड:मंत्री इरफ़ान अंसारी को घर में घुस कर मारने की धमकी देने वाली श्रीमती निशा भगत, पूर्व प्रत्याशी, गुमला को जयराम महतो ने अपनी पार्टी से निकाल दिया है। अधिसूचना में कहा गया “विभिन्न मीडिया एवं सोशल मीडिया चैनलों पर आपके द्वारा दिए गए कुड़मी समुदाय के संबंध में असत्य, भ्रामक एवं अनुचित बयानों की जानकारी प्राप्त हुई है।आपका यह आचरण पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं अनुशासन के प्रतिकूल है और इससे पार्टी की छवि को गंभीर क्षति पहुँची है। समाज में भ्रांतियां एवं विभाजनकारी वातावरण उत्पन्न करने वाले ऐसे वक्तव्य किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं।अतः अनुशासन समिति की संस्तुति के आधार पर, आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी की सभी पदों एवं जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाता है तथा आगामी 06 (छह) वर्षों तक पार्टी की किसी भी गतिविधि, पद या दायित्व में आपकी भागीदारी पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here