शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सम्मान राशि, 2 सितंबर को सौपेंगे सीएम

0
cm hemant soren

झारखंड: प्रोजेक्ट भवन सभागार में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के साथ 2 सितंबर को झारखंड के CM हेमंत सोरेन शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपेंगे.राज्य में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 3 लाख रुपये, दूसरे स्थान वाले को 2 लाख रुपये और तीसरे स्थान वाले को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा, टॉपर विद्यार्थियों को लैपटॉप भी प्रदान किया जाएगा। आकांक्षा कोचिंग के सफल विद्यार्थियों को भी लैपटॉप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा इस वर्ष आकांक्षा कोचिंग से 25 विद्यार्थियों का चयन देश के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में हुआ है। इनमें से 6 का चयन आईआईटी, 10 का चयन एनआईटी और शेष विद्यार्थियों का चयन अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में हुआ है। इन सभी को भी कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here