8 वर्षीय छात्र को पीट कर टीचर ने तोड़ दिए हाथ-पैर, सीएम सोरेन ने जारी किए कार्रवाई के निर्देश

0
cm hemant soren

लोहरदगा: भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो गांव निवासी सुकरा उरांव ने पलमी गांव स्थित संत मेरी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका कांति किरण किंडो पर अपने 8 वर्षीय पुत्र प्रिंस उरांव पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है।झारखंड के मुख्यमंत्री को टैग करते हुए एक पोस्ट के जारीए सूचित किया गया कि ”ये खबर लोहरदगा जिला के भंडरा प्रखंड का है। बहुत ही दुःखद है। छात्र को पीट कर उसके हाथ – पैर तोड़ दिया।और तो और छात्र के अभिभावक जब शिकायत ले कर गए तो प्रिंसिपल ने बात सुनने से इंकार कर दिए और दुर्व्यवहार के साथ धमकी दी। आपने नम्र निवेदन है कि मामलें को शिघ्र ही संज्ञान में ले कर कड़ी से कड़ी कारवाई करने की कृपा करें।”अब सीएम ने मामले की सूचना पर बिना कोई देरी किए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं ”@DC_LOHARDAGA तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच एवं समुचित कार्रवाई करें ताकि आगे ऐसे कोई भी घटना दुबारा ना हो।साथ ही बच्चे के इलाज एवं काउंसलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सूचना दें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here