रांची में प्रस्तावित RIMS-2 परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने नगड़ी में हल जोता, रोप्पा रोपा.पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने एक्स पर लिखा ”बधाई ! नगड़ी का किसान आंदोलन सफल रहा।प्रशासन के दमनात्मक रवैये और आंसू गैस के गोलों के बीच खेतों में उतरे हजारों किसान, माताएं एवं बहनें।”
आज अपने घर में नजरबंदी के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने कहा, ‘जब डीएसपी साहब यहां आए और कहा कि मुझे आज कहीं नहीं जाना है, यानी मुझे घर से बाहर नहीं जाना है, तो मैंने समझ लिया कि वे मुझे कहीं जाने नहीं देंगे। इसलिए मैंने कहा कि ठीक है, अगर प्रशासन और सरकार ने यह निर्णय लिया है, तो हम इसे तोड़ेंगे नहीं।’




