झारखण्ड : नावाडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह स्थित टडाबारी गांव के 16 वर्षीय छात्र सूरज महतो की एसिड से निर्मम ह’त्या की सूचना पर विधायक जयराम महतो पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. ढांढस बंधाया. पूरा गांव शोक में है.जयराम महतो ने कहा इस दुखद घटना में परिजनों के साथ हूं, झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी बदतर है कि अपराधी मासूम छात्रों को नहीं छोड़ रहे हैं, रक्षक भक्षक बने जा रहे हैं.सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम है, शर्मनाक.इस मामले में जयराम महतो ने डीएसपी तथा अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी को फोन द्वारा जल्द मामले का जल्द उद्वेदन करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया.




