हजारीबाग:6 होटल सील, 40 जोड़े गिरफ्तार, 17 संचालक और मैनेजर भेजे गए जेल

0
Hazaribagh

हजारीबाग: गुप्त सूचना पर छापेमारी कर हजारीबाग पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एनएच-33 स्थित होटलों और रेस्टोरेंट्स में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। कुल 6 होटल सील कर दिए और लगभग 40 जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। छापेमारी में शामिल 12 अधिकारियों और दर्जनों पुलिस बल ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।इस कार्रवाई में कुल 17 होटल संचालक, मैनेजर और स्टाफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।इन सभी पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।एसपी ने प्रेस वार्ता में स्पष्ट कहा कि शहर में किसी भी कीमत पर अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होटल और रेस्टोरेंट्स को चेतावनी दी गई है कि यदि आगे से इस तरह के धंधे में कोई भी शामिल पाया गया तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here