झारखण्ड : शुक्रवार को बड़का नाला घाट में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध-कर्म में आज सीएम हेमंत सोरेन ने दशकर्म की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान आदिवासी रीति-रिवाज से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दुमका के विधायक बसंत सोरेन, सीएम के दोनों पुत्र, भतीजे सहित परिवार के सभी पुरुषों ने मुख्यमंत्री के साथ चूल ने घाट में चूल मुंडन किया।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेमरा, रामगढ़ स्थित आवास में आज सुबह से ही उनके रिश्तेदारों एवं आगंतुकों का पहुंचना प्रारंभ हो गया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, विधायक श्री बसंत सोरेन सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों तथा ग्राम वासियों ने नेमरा स्थित ठेका नाला घाट पर स्थानीय रीति-रिवाज एवं परम्परा के अनुरूप स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी का “दशकर्म” संस्कार के सभी विधानों को पूर्ण किया।




