झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

0
vidhansabha speaker

झारखण्ड विधानसभा:सदन से अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबीन्द्रनाथ महतो ने शोक संदेश जारी किया आज का यह दिन हम सभी के लिए अत्यत दुःख और शोक का दिन है। हमें यह बताते हुए गहरा दुःख हो रहा है कि झारखण्ड के महान नेता, समाज के मार्गदर्शक, अलग झारखण्ड राज्य आंदोलन के पुरोधा और देश के वरिष्ठ राजनेता झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, वर्तमान राज्यसभा सांसद, दिशोम गुरू श्री शिबू सोरेन जी का आज प्रातः, दिनांक-04 अगस्त, 2025 को स्वर्गवास हो गया। झारखण्ड के वंचित समाज को अंधकार से निकालकर हक और हुकूक के प्रकाश से उज्जवल करने वाले शिबू सोरेन हमारे बीच नहीं रहे। उनका जाना न केवल झारखण्ड ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष के लिए अपूरणीय क्षति है- राजनैतिक जगत में, सामाजिक जगत में और अन्याय के खिलाफ अनवरत प्रतिवाद के लिए।हम बहुत दुखित है।बाबा नहीं रहे।इस शून्य के बीच हैं।उनकी यादें।उनकी बातें।उनकी प्रेरणा।उनका आंदोलन और उनका झारखण्ड।बाबा हमेशा हमलोगों के बीच रहेंगे।इस दुःख की घड़ी में सभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here