रांची:26.07.25 को कांके थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि टेंडरग्राम में रहने वाली सोनाली राय उर्फ सनाया राय को जान-माल की क्षति पहुँचाये जाने के उद्देश्य से समय करीब 12.30 बजे अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा उनके चेहरे पर प्लास्टिक के बोतल में रखे तरल पदार्थ फेंक दिया, जिससे उनके दोनों आंखो में काफी जलन होने लगी तथा वह काफी जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गणेश सिंह और हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को मामले में दोषी पाया है। कांके पुलिस ने पीड़िता के 24 वर्षीय प्रेमी गणेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भैरव सिंह को चुटिया थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
खुलासा हुआ है कि योजनाबद्ध तरीके से भैरव सिंह के द्वारा ही एक अज्ञात लड़का को भेजकर सोनाली राय के उपर हानिकारक तरल पदार्थ फेका गया तथा योजनाबद्ध तरीके से ही काफी कम समय में ही पूर्व निर्धारित अस्पताल में ईलाज हेतु ले जाया गया।अनुसंधान के क्रम में यह स्पष्ट हुआ है कि आपसी रंजिश एवं गुटबाजी में इस घटना को अंजाम दिया गया है। ताकि दूसरे अपराधिक गुट को मिथ्या मामले में कानूनी कार्रवाई कराई जा सकें।सोनाली राय के उपर हानिकारक तरल पदार्थ फेके जाने में शामिल अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।




