देवघर:स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने डीसी के साथ सदर अस्पताल व एम्स पहुंचकर सुबह मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मंत्री द्वारा जानकारी दी गई की चालक समेत 06 श्रद्धालुओं की मौत हुई है और 24 श्रद्धालु घायल है, जिनमें 8 श्रद्धालुओं का एम्स में इलाज चल रहा है। साथ ही हादसों में मृतकों के परिजनों को 01 लाख रुपये और घायलों को 20 हजार रुपये बाबा मंदिर कल्याण कोष से प्रदान किया जाएगा।




