देश में पहली बार कक्षा 3-5 तक के बच्चों के लिए झारखंड में राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता

0
football

देश में पहली बार झारखंड में कक्षा 3 से 5 तक के स्कूली बच्चों के लिए राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का ऐतिहासिक आयोजन, शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। यह भव्य आयोजन माननीय मुख्यमंत्री Hemant Soren और शिक्षा मंत्री Ramdas soren के कुशल नेतृत्व और सशक्त मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है।मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता के कारण आज राज्य के कोने-कोने से आये नन्हें प्रतिभागी इस राज्यस्तरीय मंच पर न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पा रहे हैं, बल्कि गर्व और आत्मविश्वास से भरपूर होकर झारखंड की समृद्ध संस्कृति, खेल-कला और शिक्षा के उज्ज्वल भविष्य की झलक भी दिखा रहे हैं।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों और उनके शिक्षकों के लिए विभाग द्वारा उच्च गुणवत्ता की किट, उत्तम आवास, पौष्टिक भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here