देवघर: डीसी ने मेला क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले रुटलाइन का किया निरीक्षण

0
Baba Baidyanath

देवघर: आज 20 जुलाई को राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दसवें दिन प्रातः 04:17 से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।आज डीसी ने मेला क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले रुटलाइन व विभिन्न स्थानों पर बनाए गए होल्डिंग पॉइंट्स का निरीक्षण किया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या या असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here