मरांडी: गिने-चुने ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ का ढिंढोरा पीटकर,हजारों जर्जर स्कूलों की सच्चाई से भटकाने का प्रयास कर रही हेमंत सरकार

0
Hemant Soren

झारखण्ड: भाजपा नेता प्रतिपक्ष babulal मरांडी ने एक बार फिर हेमंत सरकार को घेरते हुए एक्स पर लिखा ”झारखंड में सरकारी स्कूलों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। हेमंत सरकार कुछ गिने-चुने ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ का ढिंढोरा पीटकर हजारों जर्जर स्कूलों की सच्चाई से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।जब सरकार का प्राथमिक उद्देश्य ही किसी भी तरह से भ्रष्टाचार कर अवैध धन अर्जित करना हो, तो ऐसी व्यवस्था से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अपेक्षा करना बेमानी है।स्कूल जाने वाले सड़कों की हालत इतनी बदतर है कि बच्चे-बच्चियां जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचते हैं, वहां भी जर्जर भवनों में पढ़ाई करना उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है।झारखंड में विकास की रोशनी केवल मुख्यमंत्री, मंत्रियों और सत्ता से जुड़े चहेते लोगों के बच्चों तक ही पहुंच रही है। गरीब, दलित, आदिवासी समाज के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो चुका है।राज्य सरकार शिक्षा को अपने भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ाए और ईमानदारी से शिक्षा व्यवस्था के सुधार की दिशा में कदम उठाए।”

दरअसल मरांडी ने ये प्रतिक्रिया एक्स पर ही शेयर किए गए एक वीडियो पर दिया है, जिसमें लातेहार जिला से 25KM दूर नव उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तूरूड़ मे पुरा जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है छत से पानी तपकटा है स्कूल मे बैठने लायक नहीं है. एक्स पर एक शख्स ने इसकी वीडियो शेयर करते हुए शिक्षा मंत्री और सीएम से संज्ञान में लेने की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here