दुमका: सिविल सर्जन दुमका को स्वास्थ मंत्री irfan अंसारी के निर्देश के बाद मेडिकल टीम के द्वारा जरमुंडी प्रखंड के आदिवासी बाहुल गांव बेदिया में कैम्प लगाया गया है।गांव में भ्रमण कर लोगों की जाँच की जा रही है। इससे पहले पूर्व मंत्री बदल पत्रलेख ने स्वास्थ मंत्री से आग्रह करते हुए सूचित किया था की जरमुंडी प्रखंड के आदिवासी बाहुल गांव बेदिया में पिछले एक हफ्ते में डायरिया से 4 लोगों की मौ’त अत्यंत ही दुःखद और हृदयविदारक है।स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari जी से आग्रह होगा मामले में अविलंब संज्ञान लेते हुए तत्काल मेडिकल टीम का गठन कर उक्त गांव में भेजा जाय।उपायुक्त दुमका मामले में तत्काल आवश्यक सहायता गांव में उपलब्ध करवाएं,डॉक्टरों की टीम जीवनरक्षक दवाइयों के साथ सिविल सर्जन ,दुमका को निर्देशित करते हुए भिजवाने का कष्ट करें।




