दुमका: बासुकीनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र में कांवरियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए पंडाल बनाया गया है.रूट लाइन में बनाया गया लोहे का एंगल और पंडाल अचानक गिर गया. पंडाल के गिरने से कई कांवरिया उसके नीचे दब गए.मामले पर एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने लिखा”सिविल सर्जन दुमका से संपर्क में हूँ।देवतुल्य काँवरिया की समुचित इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिया है।उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।भगवान भोलेनाथ की कृपा से जल्द स्वस्थ होंगे — यही प्रार्थना है”




