रांची:मीट, मछली और तंबाकू पर प्रतिबंध, स्कूल/कॉलेज के पास से RMC द्वारा ठेला/ गुमटी तथा अन्य समान किया गया जब्त

0
ranchi nagar nigam

रांची नगर निगम द्वारा शहर में स्थित सभी स्कूल/कॉलेज एवं धार्मिकों स्थलों के 300 मीटर के दायरे में मीट, मछली और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दी गई है। इस आदेश को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आज, डोरंडा स्थित एजी मोड़, साउथ ऑफिस पाड़ा, नॉर्थ ऑफिस पाड़ा, डोरंडा कॉलेज, निर्मला कॉलेज, लोरेटो स्कूल, सेंट ज़ेवियर्स स्कूल इत्यादि क्षेत्रों के आस-पास विशेष अभियान चलाते हुए सड़को को अतिक्रमण मुक्त किया गया। यह अभियान रांची नगर निगम, जिला प्रशासन एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया एवं उक्त इलाकों में अवैध दुकानों और अतिक्रमण को हटाया गया, साथ ही संबंधित दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई कि वे स्कूल/कॉलेज के समीप इस तरह की गतिविधियों का संचालन न करे। इसके अलावा सड़को पर अतिक्रमण कर लगाए गए दुकानों को हटाया गया एवं ठेला/ गुमटी तथा अन्य समान जब्त किया गया। साथ ही अस्थाई संरचनाओं को तोड़ कर हटाया गया। बच्चों के स्वास्थ्य और शैक्षणिक वातावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है, और इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here