पिछले एक महीने से खोज में जुटी थी पुलिस,जोन्हा फॉल में बह गए रांची DPS के म्यूजिक टीचर का शव बरामद

0
jonha fall

रांची : 24 दिन बाद 13 जुलाई को माइकल घोष का शव जोन्हा फॉल से करीब 4 किलोमीटर दूर एक झाड़ी में फंसा मिला। पिछले एक महीने से राहत टीम और पुलिस उनकी खोज में जुटी थी.माइकल घोष रांची डीपीएस में म्यूजिक टीचर थे। 19 जून को वह अपने दो साथी शिक्षक पंकज श्रीवास्तव और ऋतिक सामंता के साथ जोन्हा फॉल घूमने गए थे। माइकल घोष पानी के बीच विशालकाय पत्थर पर अपने दोस्तों को फोटो खींचने के लिए कहा था। इसी दौरान फिसलने के कारण वह पानी की तेज बहाव में बह गए।धनबाद के रहने वाले माइकल घोष वर्तमान में रांची के अलकापुरी में रह रहे थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here